राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और बाड़मेर कांग्रेस के युवा नेता का सिंह राठौड ने शुक्रवार शाम 7.00 बजे अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा पश्चिमी राजस्थान में बरसाती पानी को सहेजने की तकनीक सदियों पुरानी परंपरा रही है। हमारे पूर्वजों ने पानी की कीमत समझी, उसे संजोया और पीढ़ियों तक सुरक्षित रखा।