धौरहरा तहसील क्षेत्र के बाईपास रोड पर नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए मिनी ऑटो में क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां भरकर यात्रियों की जान जोखिम में डाली जा रही है। रविवार सुबह करीब 10 बजे ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक मिनी ऑटो में ठूस-ठूस कर यात्रियों को बैठा कर यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।