कानपुर: गुजैनी स्थित रामगोपाल चौराहे के पास कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत और एक घायल
गुजैनी स्थित रामगोपाल चौराहा के पास शुक्रवार की देर रात 2बजे कार और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। बाइक पर दो लोग सवार थे। घटना में दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक ही अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।