सहारनपुर: देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने कहा, प्रदेश में सड़कों पर नमाज़ नहीं होती, बार-बार जोर देने की जरूरत नहीं
देवबंदी उलेमा कारी इसहाक गोरा ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे कहा है कि प्रदेश में पिछले कई वर्षों से सड़कों पर लोगों द्वारा नमाज़ नहीं पढ़ी जाती और इस बात को बार-बार दोहराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि जब कानून बना था तब तमाम लोगों और धर्मगुरुओं से अपील की गई थी और जनता ने उसका पालन किया है।