बांसवाड़ा: गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, बोले- बदल गई बांसवाड़ा की तस्वीर
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी रविवार को गोविंद गुरु जनजाति विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां कुलपति ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान वे विश्वविद्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन पीठ के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए।