हैदरगढ़: लोनीकटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो भाई गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
बाराबंकी के लोनी कटरा थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को झपकी आने के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है घायलों की पहचान कुशीनगर निवासी अरबाज अंसारी और फैसल अंसारी के रूप में हुई हैं।