कोल: महुआखेड़ा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीमों ने अंतर्जनपदीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, 4 गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Feb 21, 2025 थाना महुआखेड़ा पुलिस व साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्जनपदीय साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया। साइबर ठगी करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कूटरचित 14 आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड,4 मोबाइल फोन एक मोटरसाइकिल बरामद की।