कायमगंज: गांव बुढ़ानपुर में रिश्तेदारी की शादी समारोह में आया 4 वर्षीय मासूम छत से गिरकर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
कायमगंज कोतवाली के गांव बुढ़ानपुर में रिश्तेदारी में दिल्ली के जाकिर नगर निवासी अरमान अपनी पत्नी मेराज और 4 वर्षीय मासूम सूफियान के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए हुए थे। सूफियान मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ छत पर चढ़ गया। तभी उसका पैर फिसल गया। वह सीढ़ी के सहारे नीचे पर्स पर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में भर्ती कराया है।