बुधवार को बजे राष्ट्रीय चिकित्सा दिवस पर नर्मदापुरम के सेठा कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित रक्तदान शिविर में कलेक्टर सोमेश मिश्रा शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इसे अपने जीवन की नियमित परंपरा बनाना चाहिए।