अररिया: टापू टोला में तेज़ बारिश में एक व्यक्ति के ऊपर दीवार गिरने से हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Mar 21, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के बेलवा पंचायत के टापू टोला वार्ड संख्या- 4 में तेज़ बारिश में एक व्यक्ति के ऊपर दीवार गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया। वहीं, घायल व्यक्ति की पहचान बेलवा पंचायत के टापू टोला वार्ड संख्या-4 निवासी महफुज आलम बताई गई है।