अररिया: राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई अररिया कॉलेज अररिया के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन
Araria, Araria | Mar 21, 2024 राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई अररिया कॉलेज अररिया के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं को मतदाता शपथ' दिलाई गयी. कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक पाठक ने इसे जनतंत्र की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक एवं जनता का मौलिक कर्तव्य बताया. एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा ने मतदाता जागरूकता में युवाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.