अनूपपुर: ग्राम पयरी NH-43 पर मवेशियों के जमावड़े से हादसा, तेज रफ्तार बाइक गाय से टकराई, युवक घायल
ग्राम पयरी के पास नेशनल हाईवे-43 पर एक तेज रफ्तार दोपहिया वाहन के गाय से टकराने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अमित साहू के रूप में हुई है, जिसे तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब बाइक सवार तेज गति से हाईवे पर गुजर रहा था। अचानक सड़क पर मौजूद गाय सामने आ जाने से दुर्घटना हुआ ।