गैरतगंज: गढ़ी से मनकापुर टोला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क को मिली मंजूरी, केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने सरपंच को सौंपा स्वीकृति प
रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी के आदिवासी बहुल मनकापुर टोला तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार, यह सड़क सागर-भोपाल मुख्य मार्ग से मनकापुर टोला तक लगभग 2.60 किलोमीटर लंबाई में निर्मित की जाए