मंदसौर: किसानों के हक को कमजोर कर रही सरकार: मंदसौर में कांग्रेस का धरना, मीनाक्षी नटराजन का केंद्र पर हमला
मंदसौर के गांधी चौराहा पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने किसानों की समस्याओं और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सदस्य एवं पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव है और इसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।