डोमचांच: डोमचांच अस्पताल रेफरल से अनुमंडलीय बना, लेकिन पूर्ण दर्जा और सुविधाओं का इंतजार कब तक?
डोमचांच का अस्पताल भवन अब रेफरल अस्पताल से अनुमंडलीय अस्पताल के रूप में विकसित हो चुका है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक अस्पताल को उसके अनुरूप पूर्ण प्रशासनिक दर्जा, चिकित्सकों की पर्याप्त नियुक्ति और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं।