अरवल: राजकीय सम्मान के साथ सीआईडी पीटीसी सिपाही सुरेश कुमार सिंह को अंतिम विदाई दी गई
Arwal, Arwal | May 24, 2026 अरवल पुलिस लाइन में सीआईडी पीटीसी के सिपाही सुरेश कुमार सिंह को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में हेडक्वार्टर डीएसपी श्री हरिस सिन्हा, डीएसपी कुमार संजय, मेजर मोहम्मद शाहनवाज आलम तथा सदर थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।