गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह कोपा में बाराती गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह कोपा में मंगलवार सुबह एक बाराती गाड़ी की चपेट में आकर तीन लोग घायल हो गए। मंगलवार को 10 बजे सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। सोमवार रात में ये लोग कोपा गांव में एक शादी समारोह में गए थे। मंगलवार सुबह ये लोग शादी घर के बाहर खड़े थे।तभी एक बाराती गाड़ी से तीनों को ठोकर लग गई। जिसमें तीनों घायल हो गए।