पिछोर: पिछोर विधानसभा क्षेत्र के मायापुर में किराना स्टोर में आग लगने से लाखों का नुकसान
पिछोर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मायापुर में आज सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे मायापुर में स्थित किराना जनरल स्टोर में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का हुआ नुकसान। हालांकि बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक दुकान में रखा पूरा सामान जल कर राख हो गया था और दुकान संचालक को लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।