देहरादून: फेस्टिवल सीजन में घर जाना होगा थोड़ा मुश्किल, उत्तराखंड से जाने वाली इन ट्रेनों में दीपावली से छठ तक लंबी वेटिंग
त्योहारी सीजन में ट्रेनों के आरक्षित टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। देहरादून से पूर्वांचल रूट पर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। आगामी दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। देहरादून से बिहार होते हुए हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच दीपावली से छठ पर्व तक फुल है।