देहरादून: डूंगा गांव में स्कूटी चोरी के प्रयास का CCTV हुआ वायरल, घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने का था प्रयास
देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के गांव डूंगा में स्कूटी चोरी की वारदात का प्रयास सामने आया है। एक युवक ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने की कोशिश की। जब लॉक नहीं खुला तो आरोपी ने स्कूटी की सीट तोड़ दी और उसमें रखे कागजात व अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है।