देहरादून: दीपावली पर उल्लू तस्करी रोकने के लिए वन विभाग हुआ अलर्ट, रात-दिन गश्त तेज
दीपावली के आस-पास हर साल उत्तराखंड के वन में उल्लुओं की तंत्र-अंधविश्वास के चलते खरीद-फरोख्त और कभी-कभी बलि देने तक के मामले सामने आ जाते हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए देहरादून वन प्रभाग ने हर साल की तरह इस बार भी संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग तेज कर दी है। रेंज और बीट स्तर पर कार्मिकों को रात्रि में सघन गश्त करने को कहा गया है।