पवित्र रमजान के अवसर पर कांग्रेस प्रखंड कमेटी डुमरी ने रविवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया।कांग्रेस,युवा कांग्रेस कार्यकर्ता,समर्थक और सैकड़ों रोजेदारों ने शिरकत की।जानकारी अपराह्न करीब 6.30 बजे दी।सभी ने सामूहिक रूप से अल्लाह से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ मांगी,फिर मिलकर अल्पाहार कर रोजा इफ्तार किया।