पहाड़ी: गोपालगढ़ थाना और डीएसटी टीम ने ₹15 हजार के इनामी गौ तस्कर को किया गिरफ्तार
गोपालगढ़ थाना व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 15 हजार के इनामी गौ-तस्कर सरफू पुत्र इब्राहिम को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। आरोपी पर पहले से 13 मामले दर्ज हैं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार शाम 4 बजे मिली जानकारी