लोहरदगा: मां की सेवा में स्कूल छोड़ने वाला मासूम आवारा कुत्तों के हमले का शिकार, साइकिल से अस्पताल पहुंचाया गया
लोहरदगा। मूल रूप से गुमला जिला के लारगो गांव का रहने वाला एक नाबालिग बच्चा लोहरदगा में अपनी मानसिक रूप से विकलांग मां के साथ रहकर जीवन यापन कर रहा है। मां की सेवा के लिए उसने स्कूल छोड़ दिया है। बीते दिनों जब वह मां के कपड़े धोने गया था, तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर उसकी