लोहरदगा: डीसी ऑफिस के समीप रेलवे ब्रिज पर दो बाइकों की टक्कर, बाल-बाल बचे बाइक सवार
लोहरदगा।
बुधवार शाम करीब 5:30 बजे डीसी कार्यालय के समीप स्थित रेलवे ब्रिज पर दो बाइकों के बीच आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार बाल-बाल बच गए, हालांकि कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेलवे ब्रिज देखने के दौरान एक बाइक सवार का ध्यान भटक गया और उसने सामने चल रही दूसरी बाइक में सीधे जाकर टक्कर मार दी।