विदिशा नगर: सिविल लाइन थाना के कुआंखेड़ी के पास चलती बाइक के पास गिरी बिजली, एक की मौत, दो घायल,कराया पीएम
शनिवार शाम 6:30 बजे के लगभग तेज बारिश के दौरान बारिश के दौरान अचानक बिजली गिरी थी। कुआंखेड़ी क्षेत्र से गुजर रहे एक बाइक पर सवार तीन लोग इसकी चपेट में आ गए। उसका असर बाइक सवारो पर पड़ा, जिसमें 50 वर्षीय चैन सिंह, 17 वर्षीय पीयूष मीणा और 16 वर्षीय युवराज मालवीय घायल हो गए, तीनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चैन सिंह को मृत घोषित कर, रविवार को कराया पीएम।