पन्ना: पन्ना पुलिस का 'सेफ क्लिक' अभियान: पारंपरिक मुनादी और घर-घर दस्तक से ग्रामीण अंचल में गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश।
Panna, Panna | Jul 5, 2026 पन्ना में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का महा-अभियान अब एक जन-आंदोलन बन चुका है! पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के निर्देशन में, 'सेफ क्लिक-2026' के तहत आज कोटवारों ने पारंपरिक मुनादी की, तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने घर-घर दस्तक दी। जनता को आगाह किया गया कि 'डिजिटल अरेस्ट' पूरी तरह फर्जी है। किसी झांसे में न आएं।