विवेकानंद चौक पर जुटा जनसैलाब, ट्रायल रूम कांड को लेकर उठी सख्त कार्रवाई की मांग
चिड़ावा ट्रायल रूम कांड को लेकर शहर में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को चिड़ावा बंद के आह्वान को व्यापक समर्थन मिला और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अधिकांश बाजार बंद रहे।
विवेकानंद चौक पर आयोजित सभा में व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, भाजपा, भाजयुमो, बड़ी संख्या में महिलाएं और शहरवासी शामिल हुए। सभा में वक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।
बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिस जाब्ता तैनात रहा। ट्रेनी आरपीएस अधिकारी अंबिका चौधरी और जांच अधिकारी, रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गौरतलब है कि चिड़ावा के तहसील रोड स्थित जम-जम कलेक्शन शोरूम के ट्रायल रूम में मोबाइल के जरिए महिलाओं