सहारनपुर: सहारनपुर में आंधी से उड़े नगर निगम के ग्रीन नेट, सड़क पर गिरे पाइप और बांस, लाखों का प्रोजेक्ट पहली बारिश में फेल
सहारनपुर में बीती देर रात आए तेज आंधी-तूफान ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर के कई चौक-चौराहों पर लोगों को धूप से राहत देने के लिए लगाए गए ग्रीन नेट तेज हवाओं में उखड़कर सड़कों पर आ गिरे। जिन पाइपों और बांसों के सहारे नेट लगाए गए थे, वे भी टूटकर सड़क पर बिखर गए। सुबह होते ही शहर के मुख्य मार्गों पर अव्यवस्था का माहौल बन गया।