जौनपुर: सेवई नाला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की हुई मौत
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सेवई नाला के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। आपको बता दें कि अधेड़ सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद वह काफी देर तक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा