मंझनपुर: कौशाम्बी से 253 नवचयनित आरक्षी लखनऊ के लिए होंगे रवाना, 15 जून को मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र
आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2023 में जनपद कौशाम्बी से चयनित 253 अभ्यर्थियों को आगामी 15 जून को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इसके पूर्व कौशाम्बी पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा अभ्यर्थियों को ब्रीफ किया गया है।