धमतरी: गर्ल्स कॉलेज के पास बांस बगीचा में लगी भीषण आग, लाखों का बांस जलकर स्वाहा
धमतरी जिले में गर्मी बढ़ते ही आगजनी की घटना सामने आ रही है। कुछ दिनों में जिले में कई जगहों पर आगजनी की घटना सामने आ चुकी है। वही धमतरी गर्ल्स कॉलेज के पास बांस बगीचे में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर दमकल की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। नहीं तो आग तेजी से फैल सकता था। वही इस आगजनी में लाखों का बांस जलकर राख हो गया।