जमुई: सिहोचक गांव में पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, 8 लोग घायल, एक महिला को पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Nov 2, 2024 सिहोचक गांव में शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे पटाखा फोड़ने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी- डंडा चलने के साथ पत्थराव होने लगा। इस मारपीट में एक पक्ष से 5 लोग तो दूसरे पक्ष से 3 महिला यानि कुल 8 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई उंसके बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।