जमुई: बगन्दर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में छह लोग घायल, सभी को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Nov 1, 2024 बगंदर गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच देर शाम 8:00 बजे जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से चार लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग यानि कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। दोनों पक्ष के घायलों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।