अरवल: समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
Arwal, Arwal | Jul 6, 2026 समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए 9 लोगों ने भूमि विवाद, भूमि मापी, बकाया मजदूरी, नगर परिषद, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों से जुड़ी शिकायतें रखीं। अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।