विदिशा नगर: ढोलखेड़ी चौराहे पर दो किराना दुकानों में सेंधमारी, शक्कर, तेल व नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ
कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोलखेड़ी चौकी के पास स्थित ढोलखेड़ी चौराहे पर अज्ञात चोरों ने दो किराना दुकानों में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकानों के पीछे लगी टीन काटकर अंदर घुसे और वहां से शक्कर की बोरियां, तेल के केन सहित किराने का सामान और नगदी चोरी कर ले गए।रविवार सुबह 11 बजे जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली।