विदिशा नगर: लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प: जिले में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया
कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार सुबह 11बजे हुआ। इस दौरान मतदाता शपथ दिलाई गई और एसआईआर व स्वीप गतिविधियों में अच्छा कार्य करने वाले बीएलओ, नवीन मतदाता तथा 100 वर्ष से अधिक आयु के वयोवृद्धों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे