ग्वालियर गिर्द: पुरानी रंजिश के चलते सरपंच के भतीजे पर जानलेवा हमला, युवक पर कुल्हाड़ी और सरिया से हमला, 5 आरोपियों पर केस दर्ज
जनावली गांव में पुरानी रंजिश के चलते सरपंच के भतीजे मोहन पर जानलेवा हमला किया गया।आरोप है कि शनिवार शाम सुल्तान जाटव और उसके साथियों ने मोहन को अकेला पाकर घर से बाहर घसीटकर गली में ले जाकर कुल्हाड़ी, लोहे की सरिया और लाठियों से बेरहमी से पीटा।घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मोहन सड़क पर गिर पड़ा,जिसके बाद लोगों ने JAH के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।