चंडी: नवादा गांव के खंधा में पटवन के लिए गया किसान करंट लगने से हुई मौत
Chandi, Nalanda | Jun 29, 2026 चंडी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार की रात 9 बजे खेत की पटवन करने गए एक 51 वर्षीय किसान की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रुखाई नवादा गांव निवासी 51 वर्षीय अखिलेश केवट के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र उपेंद्र कुमार ने बताया कि मेरे पिता छोटे भाई के साथ खेत की पटवन करने गए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनके पिता को करंट लग गया है।