पटना ग्रामीण: CAA कानून के विरोध में CPIM कार्यकर्ताओं ने पटना जंक्शन के पास किया प्रदर्शन, पीएम और गृह मंत्री का फूंका पुतला
देश में नागरिकता संशोधन कानून CAA को केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले लागू कर दिया है। वहीं, इस कानून का विपक्ष जमकर विरोध कर रहा है। इसी कड़ी में पटना जंक्शन के पास CPIM कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया और देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का पुतला फूंका। कानून को वापस लिए जाने की मांग की।