बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। छह माह पहले हुई शादी के बाद से ही एक महिला का वैवाहिक जीवन नरक बन गया। आरोप है कि पति ने न केवल किसी दूसरी महिला से संबंध बनाए रखे, बल्कि पत्नी के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।