कुर्सेला में पुलिस ने नशे के विरुद्ध कारवाई करते हुए 04 शराब पियक्कड़ों को नशे में धूत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर कुर्सेला पुलिस ने बुधवार की दोपहर लगभग 03 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में पुलिस ने गुप्त सूचना पर 04 शराब पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है।