कानपुर: रामादेवी पर बजरंग दल ने किया विरोध प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदू की निर्मम हत्या पर उबला हिंदू समाज
बांग्लादेश में एक निर्दोष हिन्दू व्यक्ति की नृशंस हत्या की घटना से सम्पूर्ण हिन्दू समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस जघन्य कृत्य के विरोध में आज बजरंग दल के नेतृत्व में बुधवार 1.30 हिन्दू समाज ने एकजुट होकर रमईपुर चौराहे पर बांग्लादेश सरकार,इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंका साथ ही जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।