जलालगढ़ प्रखंड के हांसी बेगमपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित हांसी रहीका गांव में सार्वजनिक शिव मंदिर का विधिवत शिलान्यास किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।