पंचकूला: एक लाख रूपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार मत्स्य विभाग के दो कर्मचारियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड
एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा एक लाख रूपये रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार मत्स्य विभाग के दो कर्मचारियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा मत्स्य विभाग के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आज पंचकूला की जिला अदालत में पेश किया गया और 3 दिन का रिमांड लिया।