पंचकूला: पंचकूला में उपायुक्त कार्यालय की पार्किंग में खड़ी एक्टिवा चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह सरकारी कार्यालय की पार्किंग से भी वाहनों को चोरी कर रहे हैं। ताजा मामला आज पंचकूला के उपायुक्त कार्यालय की पार्किंग में खड़ी एक्टिवा चोरी होने का सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में आशुतोष ने बताया है कि मेरी एक्टिवा को उपायुक्त कार्यालय पंचकूला से कोई चोरी कर ले गया हैं।