बांधवगढ़: फजिलगंज निवासी 50 वर्षीय दिलीप गुप्ता लापता, परिजनों ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी
उमरिया शहर के फजिलगंज निवासी दिलीप गुप्ता पिता बुद्धसेन गुप्ता उम्र 50 वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर कोतवाली थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर लापता व्यक्ति की तलाश में जुट गई है।