भोगांव: बिछवा क्षेत्र में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव
बिछवा थाना क्षेत्र के ग्राम बलारपुर में वंदना पत्नी कुलदीप का संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे पर पेड़ पर शव लटका मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा। वहीं मृतका के भाई ने ससुराली जनों पर उत्पीड़न का लगाया आरोप।