पुरेन्हापारा में जुआ खेल रहे 6 जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹2900 व 52 ताश पत्ते किए जब्त
Sakti, Sakti | Jan 28, 2024 सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सक्ती के पुरेन्हापारा में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 जुआरी सोनू कसेर, जितेंद्र कुमार यादव, रसिया सिंह कंवर, ओमप्रकाश निर्मलकर, विक्की बरेठ व नरेश केंवट को पकड़ा और मौके से ₹2900 व 52 ताशपत्तों को जब्त किया है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।