सीतामऊ: मंदसौर जिले में 42 डिग्री तापमान से लोग परेशान, ज़रूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील
मंदसौर शहर सहित जिलेभर में भीषण गर्मी के चलते तापमान 42 डिग्री पहुंच गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए टोपी, कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं तथा गन्ने का जूस,शिकंजी और लस्सी का सहारा ले रहे हैं, स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लोगों से जरूरी काम होने पर ही घर से निकलने की अपील की गई है, जिला अस्पताल में मौसम परिवर्तन के कारण प्रतिदिन 400 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं,